Breaking
29 Jun 2026, Mon

यूपी में ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला को पेड़ से लटकाकर पीटने का दावा गलत है

सोशल मीडिया पर एक महिला को पेड़ से लटकाकर पीटने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां कुछ हिन्दुओं ने ईसाई धर्म अपनाने वाली एक महिला को पेड़ से लटकाकर बेरहमी से मार डाला। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

क्या लिख रहे हैं लोग?

टोनी नाम के एक्स पाकिस्तानी एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘भारत में कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में, हिंदुत्ववादी गुंडों ने ईसाई धर्म अपनाने वाली एक हिंदू महिला को पेड़ से लटकाकर बेरहमी से मार डाला।’

एक अन्य यूजर ने भी यही दावा किया।

क्या है हकीकत?

दावे की पड़ताल में हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। 2 जुलाई 2021 को प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की है। जहां यहां एक युवती को उसके ही भाई और पिता ने बेरहमी से पीटा।

Source: Dainik Bhaskar

दरअसल, यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव की है। गांव में रहने वाली नानसी (19) पिता केल सिंह की शादी पास के गावं भूरछेवड़ी में की गई थी। कुछ दिन पहले नानसी का पति मजदूरी करने के लिए गुजरात चला गया। वह पत्नी को ससुराल में ही छोड़ गया।

इसी से नाराज होकर वह ससुराल में बिना बताए आंबी गांव में अपने मामा के यहां चली गई। यह बात नानसी के मायके वालों को पता चली। वह इस बात से बहुत नाराज थे। उन्हें लगा कि युवती घर से भाग गई है। वह उसे 28 जून को वापस फुटतालाब ले आए। इसके बाद इसी बात पर शाम करीब 5 बजे उसकी जमकर पिटाई की। नानसी के भाई कारम, दिनेश, उदय और पिता केलसिंह निनामा ने नानसी को कमरे से निकाला। पहले घर पर पीटा। मारते हुए उसे खेत पर ले गए। यहां उसे पेड़ से लटका दिया। इसके बाद डंडे से जमकर पिटाई की। वह गिड़गिड़ाती रही। इस पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा। पेड़ से उतार कर जमीन पर लेटा कर भी जानवरों की तरह टूट पड़े। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले में तीनों भाइयों और पिता पर जमानती धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *