Breaking
27 Jun 2026, Sat

‘राम मंदिर के पैसों का इस्तेमाल हथियार बाँटने के लिए हुआ है…’ भाजपा नेता अरुण सिंह का यह बयान फर्जी है

अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने के बाद गुरुवार देर शाम आठ लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा नेता अरुण सिंह का एक कथित बयान वाला पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है वह पैसों का उपयोग हमने आम जनता को हथियार बांटने को किया है।’

क्या लिख रहे हैं लोग?

कपिल शर्मा ने एक्स पर पोस्टकार्ड शेयर कर लिखा,’यह दुर्भाग्य देश का है ?जब पूरी दुनिया के लोग सुख शांति की तलाश में है ? तब मेरे देश के सत्ता में बैठे लोग कलम की जगह हथियार बांट रहे है ? ऐसे लोगों के रहते देश को बर्बाद होने से कोई बचा नहीं पाएगा ?? इसकी पार्टी को वोट देने वाले लोग भी इसी सोच के है?’

क्वीन ने पोस्ट कर लिखा,’अच्छा तो इसीलिए चोरी की गई’

क्या है हकीकत?

पड़ताल में जब हमने वायरल बयान के कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो हमे अरुण सिंह द्वारा दिया गया इस तरह का कोई भी बयान नहीं मिला हालांकि हमें दैनिक जागरण की 6 जून को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसके मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या के श्रीराम मंदिर को दान में मिली गड़बड़ी वाले बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा अखिलेश यादव ने जो सवाल उठाए हैं, उनकी कोई एक फोटो ऐसी दिखाई जाए, जिसमें वे श्रीराम मंदिर में दर्शन को गए हों। ये पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। मंदिर व ट्रस्ट में दान के पैसों पर सवाल नहीं खड़े होने चाहिए।

आगे पड़ताल में हमे न्यूज 18 की भी 19 जून को प्रकाशित रिपोर्ट मिली जिसके मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मिर्जापुर में कहा कि हम लोग अपनी पार्टी मजबूत करने में लगे हुए हैं, दूसरी पार्टी में क्या हो रहा है उस पर हम ध्यान नहीं देते, आगे अयोध्या दान चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे माफियों की बचाने का काम करती है बीजेपी नहीं, भाजपा सरकार में जिसने भी गलती की है उस पर सख्त कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *