Breaking
22 Jun 2026, Mon

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नहीं कहा कि राम मंदिर के दान पर सवाल मत पूछो, वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ प्रजातंत्र टीवी का एक पोस्टकार्ड वायरल है। वायरल पोस्टकार्ड में दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने कहा,’ वो चंदा नहीं थे उसे दान बोलो और जो एक बार दान दे देता है उसके बाद दान के बारे में कोई सवाल नहीं करता है।’ हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

क्या लिख रहे हैं लोग?

कट्टपा ने एक्स पर पोस्टकार्ड शेयर कर लिखा,’लो जी हो गया फैसला जिस तरह PM केयर फंड का हिसाब नहीं पूछ सकते ठीक उसी तरह अब मंदिर में कितना भी घोटाला हो जाए किसी को पूछने का अधिकार नहीं क्योंकि वो चंदा नहीं दान है और दान लुट जाए तो उसपर सवाल नहीं करना चाहिए। वो अलग बात है सोमनाथ मंदिर ओर लुट का नाम लेकर ये सत्ता में आ गए।’

रविंद्र नाथ वर्मा ने पोस्ट कर लिखा,’कितने बेशर्म लोग हैं, और सही भी हैं, अगर दान ही देना है तो किसी गरीब और जरूरतमंद को देना चाहिए।’

जीत ने लिखा, ‘चोरी तो कर सकता है कि वो भी नहीं अब चंदा चोरी के लिए किसी सबूत की आवश्यकता नहीं है’

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने इस पोस्टकार्ड से सम्बन्धित बयान के कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया लेकिन हमे सीएम योगी का ऐसा कोई भी बयान नहीं मिला। चूंकि वायरल पोस्टकार्ड पर ‘प्रजातंत्र TV’ Logo लगा है इसीलिए हमने प्रजातंत्र टीवी के सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला, वहां पर भी हमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का ऐसा कोई पोस्टकार्ड नहीं मिला।

हालांकि हमे एक असल पोस्टकार्ड प्रजातंत्र टीवी के फेसबुक पेज पर 20 जून 2026 की पोस्ट में मिला। इस पोस्ट मुख्यमंत्री की वही फोटो इस्तेमाल की गई है जो वायरल पोस्टकार्ड में है। पोस्ट के अनुसार अयोध्या में सीएम योगी ने राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर कहा, ‘जिस समाजवादी पार्टी नेराम भक्तों पर गोली चलवाई, वो सपा आज अयोध्या को बदनाम कर रही है।’

पड़ताल में आगे हमने सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या का संबोधन सुना। इस वीडियो में 8:51 मिनट पर योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि दुनिया भर में भारत का उत्तर प्रदेश का अयोध्या और प्रभु श्री राम के कारण सम्मान बढ़ा है। यह सब संभव हुआ प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयास से। उन्होंने कहा कि किसी भी समय में जब भी भारत अच्छी दिशा में बढ़ता है तो षड्यंत्रकारियों की नींद हराम हुई है और फिर उन्होंने साजिश करना चालू किया है, वही साजिशें फिर से प्रारंभ हो गई है।

सीएम ने कहा कि जो लोग कभी दर्शन करने नहीं आए, जिन लोगों के शासन काल में भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह खड़े किए गए थे, जो लोग राम भक्तों पर गोली चलाते लाठी डंडा चलाते थे वो आज राम भक्ति की दुहाई दे रहे हैं। ऐसे दोहरे आचरण वाले से सावधान होने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि 500 तक हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया तब जाकर आज हम सब को श्री राम का सानिध्य प्राप्त हुआ। हम सब सौभाग्यशाली है कि हम अपने चक्षुओं से यह सब देख पा रहे हैं।

दावासीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,’ वो चंदा नहीं थे उसे दान बोलो और जो एक बार दान दे देता है उसके बाद दान के बारे में कोई सवाल नहीं करता है।
हकीकतसीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *