Breaking
5 Feb 2025, Wed

हरियाणा के सीएम ने यमुना में पानी पीने का ढोंग किया था? वायरल वीडियो एडिटेड है

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में चुनाव करीब आते ही सियासी पारा गर्माने लगा है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। इस मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्‍ली के पल्‍ला गांव में जाकर यमुना नदी का पानी पीया। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि नायब सिंह सैनी ने पानी पीने का ढोंग किया था, उन्होंने पानी को पीने की वजह यमुना में ही उसे थूक दिया था। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो एडिटेड है।

अरविन्द केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए ख़तरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर FIR करने की धमकी दी। जिस ज़हरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूँगा।’

आआप नेता सोमनाथ भारती ने लिखा, ‘भाजपा के CM नायब सैनी ने अपनी नौटंकी के चक्कर में यमुना जी का ही तिरस्कार कर दिया? आपको भी सच पता है @NayabSainiBJP जी,पानी जहरीला है इसलिए पानी गले से नहीं उतरा और आपने यमुना जी में ही वापस थूक दिया। ये आपकी नौटंकी को पूरी तरह एक्सपोज़ करता है।’

कर्ण चौधरी ने लिखा, ‘मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।’

क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमे 57 सेकेंड्स का पूरा वीडियो समाचार एजेंसी ANI के एक्स अकाउंट पर मिला। इस वीडियो में दूसरी बार में 10 सेकेंड्स पर नायब सिंह सैनी को यमुना को पानी पीते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। पानी का घूंट पीने के बाद वो कुछ बूंदों को अपने ऊपर भी छिडकते हैं।

दावा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पानी पीने का ढोंग किया। पानी पीकर थूक दिया, उनके गले से भी पानी नहीं उतरा।
हकीकतवायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में नायब सिंह सैनी ने यमुना में पानी पीया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *