Breaking
12 Sep 2026, Sat

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को खुद की तस्वीर वाला गिफ्ट नहीं दिया था

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें भारत प्रमुख सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों की मेजबानी कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ही तस्वीर वाला एक गिफ्ट शी जिनपिंग को गिफ्ट किया था।

क्या लिख रहे हैं लोग?

एक एक्स यूजर प्रिया पुरोहित ने लिखा, ‘मोदी ने शी जिनपिंग को अपनी ही तस्वीर तोहफ़े में दी।…’

Flying Lancer ने लिखा, ‘कौन अपनी ही फोटो किसी को गिफ्ट करता है?..’

कांग्रेस नेता रीतम सिंह ने लिखा, ‘मोदी जी क्या उम्मीद कर रहे हैं? ‘थाली बजाओ’ का इंटरनेशनल वर्शन? आप किसी देश के प्रमुख को, जो पोर्सिलेन (चीनी मिट्टी) के बर्तनों के लिए मशहूर है, उसी के देश की बनी डिश पर अपनी ही तस्वीर क्यों भेंट करेंगे? यहाँ आखिर किस तरह का ‘डिश-सेप्शन’ (बर्तनों का खेल) चल रहा है?’

अल्का मौर्य ने लिखा, ‘काश योगा वाली फोटो देते यार’

इसके अलावा प्रदीप गुप्ता, कुमार ज्योति, Gen Z India, Indian समेत कई यूजर्स ने यही दावा किया है

क्या है हकीकत? 

पड़ताल में हमे यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर अक्टूबर 2019 को ‘चीन के शी और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने एक-दूसरे को तोहफ़े दिए।’ कैप्शन के साथ मिला। 

इस वीडियो में बताया गया है कि पीएम मोदी शी जिनपिंग को कांचीपुरम-स्टाइल के रेशम और सोने के धागे से बनी चीनी राष्ट्रपति की एक खास तस्वीर (पोर्ट्रेट) भेंट करते हैं। इसके बाद शी जिनपिंग पीएम मोदी को चीनी मिट्टी (पोर्सिलेन) से बनी एक यादगार चीज़ भेंट करते हैं, जिस पर मोदी की तस्वीर बनी होती है। 0:33 टाइमस्टैम्प पर फुटेज में साफ़ तौर पर दिख रहा है कि शी जिनपिंग पीएम मोदी को उनकी तस्वीर वाले पोर्ट्रेट के बारें में बता रहे हैं, इसके बाद पीएम मोदी उस गिफ्ट को उठाते हैं और शी जिनपिंग के साथ तस्वीर क्लिक करते हैं।

इसके बाद हमे Times of India की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली। 12 अक्टूबर 2012 जिसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तमिलनाडु के महाबलीपुरम (मामल्लापुरम) में दूसरा अनौपचारिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। यहाँ मोदी ने उन्हें लाल कांजीवरम साड़ी भेंट की। उन्होंने उन्हें रेशम का एक शॉल भी भेंट किया जिस पर सुनहरे धागों से शी जिनपिंग का चित्र उकेरा गया था। इसके बदले में, चीनी राष्ट्रपति ने उन्हें बोन चाइना पोर्सिलेन की एक प्लेट भेंट की जिस पर मोदी का चित्र बना हुआ था।

अपनी रिसर्च में आगे हमें चीनी दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर वायरल वीडियो से सम्बन्धित तस्वीर मिली। यह तस्वीर ‘चीन-भारत संबंध’ के 70 साल पूरे होने के मौके पर प्रकाशित ‘चीन-भारत रिव्यू’ के स्पेशल एडिशन के पेज 61 पर है।

यहाँ तस्वीर के नीचे लिखे कैप्शन में बताया गया है कि अक्टूबर 2019 में महाबलीपुरम में हुई दूसरी अनौपचारिक समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोर्सिलेन का एक यादगार तोहफ़ा दिया था, जिस पर भारतीय नेता की तस्वीर बनी हुई थी। इससे यह पुष्टि होती है कि PM मोदी की तस्वीर वाला पोर्ट्रेट शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को तोहफ़े में दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *