Breaking
14 Jul 2026, Tue

महोबा में दलित महिला की पिटाई का वायरल वीडियो पुराना है

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दलित महिला की पिटाई का वीडियो वायरल है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महोबा में पानी भरने गई दलित महिला को जातिवादियों ने खूब पीटा। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

क्या लिख रहे है लोग?

आरएन यादव ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘यूपी महोबा में पानी भरने गई दलित महिला को दबंगों ने खूब पीटा!!! “जातिवाद का नंगा नाच हो रहा है “जाति-पात की करो विदाई हम सब हिंदू हैं भाई भाई कहने वाले कहां गए?’

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने इस वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 14 अगस्त 2025 को UP TAK के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला।

पड़ताल में आगे संबंधीत कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर 13 अगस्त 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के भुजपुरा गांव की है। जहाँ गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर एक दलित महिला पर हमला किया गया। दिल्ली से राखी बांधने आई फूला पासवान हैंडपंप से पानी भर रही थी। इस दौरान गांव का भूरा यादव वहां पहुंचा। उसने महिला को जाति सूचक गालियां दीं और पानी भरने से रोका। जब महिला ने पानी भरने का प्रयास किया तो आरोपी ने कांटों वाले डंडे से हमला कर दिया। महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इस सम्बन्ध में महोबा पुलिस ने भी बताया कि थाना महोबकंठ पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं गाली गलौज करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *