Breaking
22 Jun 2026, Mon

सीएम योगी ने नहीं कहा कि 2027 में भी राम मंदिर का पैसा खाएंगे, वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ NDTV का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में योगी आदित्यनाथ के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘कान खोलकर सुन लो विपक्षी दल वालो हम तुम्हे राम मन्दिर का पैसा खाने नहीं देंगे 2027 मे भी हम ही पैसा खाएंगे।’ दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने पर सीएम योगी ने ऐसा बयान दिया है। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

क्या लिख रहे है लोग?

इंस्टाग्राम पर संजय यादव नाम के यूजर ने इस पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

वहीं नाजिया नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘योगी जी एकदम ठीक कह रहे हैं। मंदिर बनवाया इन लोगों ने, तो चढ़ावा चुराने का अधिकार भी तो इन्हीं लोगों का है।’

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने इस पोस्टकार्ड से सम्बन्धित बयान के कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया लेकिन हमे सीएम योगी का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। पड़ताल में आगे NDTV के सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगालने पर भी हमें ऐसा कोई पोस्टकार्ड नहीं मिला।

हालांकि इस दौरान हमें वायरल पोस्टकार्ड में इस्तेमाल की गयी सीएम योगी की तस्वीर वाला असल पोस्टकार्ड 19 जून को NDTV के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। इस पोस्टकार्ड में सीएम योगी की तस्वीर के साथ उनके के बयान को कोट करते लिखा है, ‘गाय का दूध पीकर लोग उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं, और जब वे खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाती हैं, तो मुझे गाली देते हैं।’ कैप्शन के मुताबिक सीएम योगी ने यह बयान उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया है।

हमे इस सम्बन्ध में अमर उजाला की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली, जिसके मुताबिक उन्होंने उन्नाव में कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे, फिर उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ देंगे और जब ये गाय फसलों का नुकसान करेंगी तो दोष मुझे देंगे। हमारा संकल्प व संस्कार है कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *