Breaking
20 Jun 2026, Sat

दिल्ली में राशिद की मौत पुलिस एनकाउंटर में नहीं हुई थी

बीते दिनों दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में राशिद रंगरेज नाम के शख्स की हत्या कर दी गयी। अब इसी मामले में एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राशिद को एनकाउंटर में मारा गया। इस घटना को सांप्रदायिक रंग भी दिया गया है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

एक एक्स यूजर करिश्मा अज़ीज़ ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मुसलमान मार भी खाता है और अपराधी भी कहलाता है दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके मे राशिद को 16 गोलिया मारी गई लेकिन अंधा कानून रासिद को ही अपराधी गोसित कर दिया, राशिद के जनाजे मेउमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि राशिद का गलत तरीके से एनकाउंटर किया गया है!’

ADV अरबाज़ खान ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके मे रहने वाले राशिद को 16 गोलियां मारी गई,और दिल्ली पुलिस राशिद को कुख्यात अपराधी बता रही है, राशिद के जनाजे मेउमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि राशिद का गलत तरीके से एनकाउंटर किया गया है,जिसके लिए मुस्तफाबाद के लोग दिल्ली पुलिस से जवाब मांग रहे है।

क्या है हकीकत?

दावे की पड़ताल में मामले से संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 16 जून को एक मीडिया चैनल यमुनापार की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुस्तफाबाद के नेहरू विहार इलाके की है, जहां कारोबारी राशिद रंगरेज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। गंभीर रूप से घायल राशिद को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अभी तक मुजरिम पकडे नही गये और सारा दोष इसके ऊपर फोड़ दिया गया और इनकी मांग है जब तक आरोपी पकड़ा नही जायेगा एनकाउंटर नही होगा, तब तक हम इसकी मैयात मिट्ठी जब दफ़न नहीं करगे। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं।

आगे की पड़ताल में हमें 17 जून की यमुनापार की एक और रिपोर्ट मिली रिपोर्ट के अनुसार रशीद रंगरेज हत्याकांड में पुलिस ने दो आयन (21) और इमरान (20) को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है।

आगे की पड़ताल में हमें 18 जून को प्रकाशित Etvbharat की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित नेहरू विहार में 15 जून की शाम करीब 6:10 बजे तीन हमलावरों ने राशिद रंगरेज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। गंभीर रूप से घायल राशिद को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटरों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यमुना खादर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आतिफ और इस्माइल के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने मामले में अयान (21) और इमरान (20) को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि इमरान ने शूटरों को वारदात के लिए चोरी की स्कूटी उपलब्ध कराई थी, जबकि अयान ने राशिद की लोकेशन और इलाके की रेकी कर हमलावरों को जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *