बिहार में जमुई की घटना के कुछ दिनों बाद समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जमुई और समस्तीपुर में लड़कियों के साथ हुई घटना को लेकर सवाल खड़े किए थे, उन्होंने शर्मिंदगी की बात कही थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर चिराग पासवान का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो दावा करते दिखाई दे रहें है कि अगर उनका समाज परेशान दिखा या संविधान, आरक्षण से खिलवाड़ हुआ तो एक मिनट में मंत्री पद छोड़ देंगे।
क्या लिख रहें हैं लोग?
रितु चौधरी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, “मोदी सरकार की पोल खुद मोदी के हनुमान खोल रहे है। संविधान और आरक्षण से खिलवाड़ हुआ तो छोड़ दुगा मंत्री पद- चिराग पासवान”
NDA में कुछ भी ठिक नही
— Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) September 28, 2026
मोदी सरकार की पोल खुद मोदी के हनुमान खोल रहे है।
संविधान और आरक्षण से खिलवाड़ हुआ तो छोड़ दुगा मंत्री पद
– चिराग पासवान pic.twitter.com/Xk3sAkRT9P
सदफ़ आफ़रीन ने लिखा, “एक मिनट में मंत्री पद छोड़ दूंगा” चिराग पासवान को सुने ”अगर संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हुई, तो मैं एक मिनट में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा! मेरे पिता ने भी मंत्री पद छोड़ने से पहले एक मिनट के लिए सोचा नहीं था” लगता है राजनीति में बड़ा हलचल होने वाला है??”
"एक मिनट में मंत्री पद छोड़ दूंगा"
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) September 28, 2026
चिराग पासवान को सुने 👇
''अगर संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हुई, तो मैं एक मिनट में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा!
मेरे पिता ने भी मंत्री पद छोड़ने से पहले एक मिनट के लिए सोचा नहीं था"
लगता है राजनीति में बड़ा हलचल… pic.twitter.com/vdxRXpzHdC
मीडिया आउटलेट न्यूज़पिंच ने पोस्ट कर लिखा, “अगर संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हुई, तो मैं एक मिनट में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. मेरे पिता ने भी मंत्री पद छोड़ने से पहले एक मिनट के लिए सोचा नहीं था.’ -चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री”
'अगर संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हुई, तो मैं एक मिनट में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. मेरे पिता ने भी मंत्री पद छोड़ने से पहले एक मिनट के लिए सोचा नहीं था.'
— News Pinch (@TheNewspinch) September 28, 2026
-चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री pic.twitter.com/1G72NAtCII
इसके अलावा विकास बंसल मृगेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमें वायरल वीडियो से सम्बंधित खबर मीडिया आउटलेट ‘एबीपी न्यूज’ के यूट्यूब चैनल पर मिली। इस रिपोर्ट को एक अक्टूबर 2024 को पोस्ट किया गया था। इसमें चिराग पासवान को वायरल वीडियो वाला बयान देते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पटना के एसके मेमोरियल हॉल में पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में चिराग पासवान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यह बड़ा बयान दिया है।
हमने इन कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो दैनिक जागरण पर 1 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। जिसके अनुसार 30 सितंबर 2024 को बिहार में आयोजित लोजपा के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक में चिराग पासवान ने कहा था कि वो चाहे किसी भी गठबंधन में रहें या फिर किसी भी मंत्री पद पर हों, जिस दिन उन्हें लगेगा कि संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है वो तभी मंत्री पद छोड़ देंगे जैसे उनके पिता ने छोड़ दिया था।
| दावा | बीजेपी की सहयोगी पार्टी नाराज है, एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है और मोदी सरकार की पोल खुद मोदी के हनुमान ने खोल दी है। |
| हकीकत | चिराग पासवान का वायरल वीडियो दो साल पुराना है। बिहार में हुए एलजेपी के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठी की बैठक में उन्होंने ये बयान दिया था। |

