Breaking
13 Jun 2026, Sat

स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी नहीं की

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के कुल गुरु स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने अखिलेश को आशीर्वाद देते हुए 2027 में मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की है। हालाँकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

चित्रा पंडित ने एक्स पर लिखा, ‘भविष्यवाणी हो चुकी है ‘अखिलेश जी’ बनेंगे मुख्यमंत्री। समाजवादी पार्टी के कुल गुरु ‘स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज’ का आशीर्वाद है 2027 में अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनेगें। मुलायम सिंह यादव जी से गुरु परंपरा चली आ रही है, अखिलेश यादव को स्वामी जी ने बनारसी गमछा देकर आशीर्वाद दे चुके हैं। स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध आधुनिक संत, आध्यात्मिक गुरु और ‘यथार्थ गीता’ के लेखक हैं।’

केपी पाठक ने लिखा, ‘भविष्यवाणी हो चुकी है ‘अखिलेश जी’ बनेंगे मुख्यमंत्री। समाजवादी पार्टी के कुल गुरु ‘स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज’ का आशीर्वाद है 2027 में अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनेगें”__?? मुलायम सिंह यादव जी से गुरु परंपरा चली आ रही है, अखिलेश यादव को स्वामी जी ने बनारसी गमछा देकर आशीर्वाद दे चुके है। स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध आधुनिक संत, आध्यात्मिक गुरु और ‘यथार्थ गीता’ के लेखक हैं।’

वहीं आलोक यादव ने लिखा, ‘भविष्यवाणी हो चुकी है ‘अखिलेश जी’ बनेंगे मुख्यमंत्री। समाजवादी पार्टी के कुल गुरु ‘स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज’ का आशीर्वाद है 2027 में अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनेगें। मुलायम सिंह यादव जी से गुरु परंपरा चली आ रही है, अखिलेश यादव को स्वामी जी ने बनारसी गमछा देकर आशीर्वाद दे चुके’

वहीं श्रद्धा यादव और समाजवादी पार्टी नाम के फेसबुक पेज ने भी इसी दावे के साथ स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज और अखिलेश यादव की तस्वीर को शेयर किया है।

क्या है हकीकत? दावे की पड़ताल में हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। लेकिन इस दौरान हमें स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी करने से संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

पड़ताल में आगे हमने स्वामी अड़गड़ानंद जी की वेबसाइट यथार्थ गीता पर दिए गए कांटेक्ट नंबर पर संपर्क किया। इस दौरान हमारी बात सेवादार ओम प्रकाश से हुई। ओम प्रकाश ने बताया, ‘स्वामी अड़गड़ानंद जी राजनैतिक विषयों से दूर रहते हैं, उन्होंने कभी इस तरह की भविष्यवाणी नहीं की। आश्रम में बहुत से राजनेता मिलने आते हैं और वो सभी को आशीर्वाद देते हैं।’

उन्होंने आगे बताया, ‘अखिलेश यादव के साथ वायरल तस्वीर मार्च 2021 की है, जब उन्होंने स्वामी जी से मुलाकात की थी और आशीर्वाद लिया था। उस दौरान भी स्वामी जी ने किसी प्रकार की राजनीतिक भविष्यवाणी नहीं की थी।’

इसके बाद हमे स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से अखिलेश यादव के मुलाकात की तस्वीर अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर मिली। इन तस्वीरों को 3 मार्च 2021 को पोस्ट किया गया था।

निष्कर्ष: स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने अखिलेश यादव के 2027 में मुख्यमंत्री बनने की कोई भविष्यवाणी नहीं की है। वायरल दावा पूरी तरह से झूठा है। आश्रम के सेवादार ने भी स्पष्ट किया कि स्वामी जी राजनीतिक विषयों से दूर रहते हैं और उन्होंने ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *