Breaking
3 Jun 2026, Wed

यह वीडियो राजस्थान में नाबालिग बच्ची की शादी का नहीं है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को राजस्थान का बताकर दावा किया जा रहा है कि 6-7 साल की बच्ची की शादी 20 वर्षीय युवक से कराई जा रही है।

Oppressor ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘भारत के राजस्थान में 5 साल की एक बच्ची की शादी 20 साल के एक युवक से कर दी गई, लेकिन यहां लोग पूरे दिन ‘एप्सटीन’ की चर्चा करने में लगे रहते हैं और अपने ही देश की ऐसी गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं।’

वहीं Honest Cricket Lover नाम के एक एक्स यूजर ने दावा किया, ‘भारत के राजस्थान में 6-7 साल की एक बच्ची की शादी 20 साल के एक युवक से कराई जा रही है, लेकिन राजस्थान सरकार इसे रोक पाने में असमर्थ है। राजस्थान में महिलाओं की स्थिति देखकर मुझे दुख होता है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश और बिहार में भी हालात बेहतर हो चुके हैं।’

अभिषेक राव राव ने लिखा,’क्या राजस्थान में मनुस्मृति लागू है? राजस्थान में महिलाओं की कैसी हालात है इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते है जिसमे 5 साल की बच्ची का विवाह 20 साल के लड़के के साथ करा दिया गया।’

इसी तरह का दावा एमडी सलीम, गुलमोहर, AlFarsi, Mr IG,We The People, @Moini, Baba Thoka, पॉल ने भी किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स सर्च किया तो वीडियो में नजर बच्ची के कई वीडियो ‘Tamna Gurjar‘ नाम के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर मिले।

इस अकाउंट को स्क्रॉल करने पर हमे एक पोस्ट मिली। तमना गुर्जर अकाउंट को टैग करते हुए इस पोस्ट को सूर्या गुर्जर नाम के अकाउंट किया गया था। सूर्या के ही एक दूसरे इन्स्टा अकाउंट सुरेश की बाओ में मौजूद मोबाइल पर जब हमने सम्पर्क किया तो हमारी बात सुरेश उर्फ़ सूर्या गुर्जर से हुई।

सुरेश ने बताया, ”यह वीडियो मेरे भाई बलराम गुर्जर की शादी का है। वीडियो में नजर आ रही बच्ची मेरी भांजी तमना गुर्जर है। यानि वो हम दोनों भाई की बहन फौरंता गुर्जर की बेटी है। बलराम की 31 मई को शादी हुई थी। शादी की अगली सुबह बलराम अपने कुल देवता को पूजने गया था तब तमन्ना ने दुल्हन की तरह कपड़े पहनने की जिद की थी, जिसे परिवार ने मान लिया। उसे दुल्हन की तरह कपड़े पहनाये गये। उसकी शादी बलराम से नहीं हुई। बलराम की शादी सीता नाम की महिला से हुई है।’

सुरेश ने आगे बताया कि इस वीडियो को ‘Tamna Gurjar‘ के अकाउंट से ही अपलोड किया गया था जिसे उसकी माँ चलाती है लेकिन लोगों ने इसे गलत संदर्भ में लिया इसीलिए वीडियो हटा दिया। इसके बाद सुरेश ने हमे बलराम और उसकी पत्नी सीता की तस्वीर के साथ साथ शादी का कार्ड भी दिया। इस कार्ड में बलराम की पत्नी का नाम सीता लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *