टीटीई द्वारा रेल यात्री से पैसे वसूलने के वीडियो का महाकुंभ से कोई लेना देना नहीं है
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। प्रयागराज रेल मण्डल ने पिछले दो दिनों में 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करके 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। प्रयागराज रेल मण्डल ने पिछले दो दिनों में 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करके 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि प्रयागराज में जाते हुए एक गरीब यात्री से इस टीटीई ने पैसे हड़प लिए। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो पुराना है।
सुनील ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रयागराज भव्य कुंभ, दिव्य कुंभ नहाने जा रहे बेचारे चचा को TTE ने लूट लिया, चचा बेचारे के पास एक फूटी कौड़ी नहीं छोड़ी, बेचारे इतने उदास है, योगी सरकार हर जगह फेल है, चाहें कोई भी जगह हो.’
प्रयागराज भव्य कुंभ, दिव्य कुंभ नहाने जा रहे बेचारे चचा को TTE ने लूट लिया,
— SUNIL (@sunil1997_) January 31, 2025
चचा बेचारे के पास एक फूटी कौड़ी नहीं छोड़ी,
बेचारे इतने उदास है,😓
योगी सरकार हर जगह फेल है,
चाहें कोई भी जगह हो.@amityadavbharat @AnilYadavmedia1 @askrajeshsahu @bstvlive @KraantiKumar @MediaCellSP… pic.twitter.com/6GBBR6TMVe
समाजवादी पार्टी समर्थक शिवम यादव ने लिखा, ‘राम नाम की लूट सके तो लूट, महाकुंभ प्रयागराज जा रहा गरीब व्यक्ति के TTE ने सारे रुपए छीन लिए गरीब हाथ जोड़ता रहा, कही मानवता नहीं है हर जगह लूट मची है!’
राम नाम की लूट सके तो लूट ,
— Shivam Yadav (@ShivamYadavjii) January 31, 2025
महाकुंभ प्रयागराज जा रहा गरीब व्यक्ति के TTE ने सारे रुपए छीन लिए गरीब हाथ जोड़ता रहा ,
कही मानवता नहीं है हर जगह लूट मची है! pic.twitter.com/HVyrENYMyr
समाजवादी पार्टी समर्थक कृष्णा ने लिखा, ‘प्रयागराज भव्य कुंभ, दिव्य कुंभ नहाने जा रहे बेचारे चचा को TTE ने लूट लिया, चचा बेचारे के पास एक फूटी कौड़ी नहीं छोड़ी, बेचारे इतने उदास है, योगी सरकार हर जगह फेल है, चाहें कोई भी जगह हो.’
प्रयागराज भव्य कुंभ, दिव्य कुंभ नहाने जा रहे बेचारे चचा को TTE ने लूट लिया,
— Drx.Krishna (@Krishnaji51Sp) January 31, 2025
चचा बेचारे के पास एक फूटी कौड़ी नहीं छोड़ी,
बेचारे इतने उदास है,😓
योगी सरकार हर जगह फेल है,
चाहें कोई भी जगह हो. pic.twitter.com/bVfeNHErzg
आरजेडी कार्यकर्त्ता आलोक ने लिखा, ‘राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट ! प्रयागराज ,महाकुंभ में में जाते हुए गरीब यात्री से इस TTE ने पूरे पैसे ही हड़प लिए।’
राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट !
— Alok Chikku (@AlokChikku) January 31, 2025
प्रयागराज ,महाकुंभ में में जाते हुए गरीब यात्री से इस TTE ने पूरे पैसे ही हड़प लिए। pic.twitter.com/PKw0TQibYz
इसके अलावा मोहम्मद मुस्तकीम मेवाती, उमाशंकर पटेल ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में अपने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो अमर उजाला और ईटीवी भारत की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। 25-26 जुलाई 2019 को प्रकाशित इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली में पूर्व मध्य रेल के मुगलसराय रेल डिवीजन के एक टीटी का ट्रेन में पैसेंजर से पैसा लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीआरएम मुगलसराय ने आरोपी विनय सिंह को सस्पेंड कर दिया।
| दावा | प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे एक गरीब यात्री से टीटीई ने पैसे हड़प लिए। |
| हकीकत | यह वीडियो जुलाई 2019 का है। इस मामले में टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया था। |



No Comment! Be the first one.