पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 207 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो के साथ लोग दावा कर रहे हैं कि भाजपा की जीत के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा हो रही है।
टीमसी सांसद कीर्ति आजाद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अमित शाह के गुंडे भगवान राम के नाम पर दंगे भड़का रहे हैं। यह उस धर्म का अपमान है, जिसका वे इतना गुणगान करते हैं। नरेंद्र मोदी , अमित शाह और BJP का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है।’
, @AmitShah‘s Gunda‘s creating riots in the name of Lord Rama. This is an insult of the religion They brag about. The real face of Narendra Modi, Amit’s Bjp is out in the open pic.twitter.com/DneTGHKjn8
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) May 5, 2026
Maktoob ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की खबरें, BJP कार्यकर्ताओं पर TMC दफ्तरों को निशाना बनाने का आरोप जीत के बाद, पूरे पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आईं। आरोप है कि BJP के सदस्यों ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दफ्तरों में तोड़फोड़ की, जिसमें पार्टी के दफ्तरों में आग लगाना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कई इलाकों में तनाव पैदा करना शामिल है।’
Post-poll violence reported in West Bengal as BJP workers allegedly target TMC offices
— Maktoob (@MaktoobMedia) May 5, 2026
After the victory, incidents of post-poll violence were reported across West Bengal, with members of the BJP allegedly vandalising All India Trinamool Congress offices, including setting… pic.twitter.com/HgTa2n9QEn
अभिमन्यु सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद सड़कों पर जश्न मनाते समर्थक, अब तो किसी को नहीं छोड़ रहे एक तरफ से सबका साथ सबका विकास करने में उतारू हो गए।’
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद सड़कों पर जश्न मनाते समर्थक, अब तो किसी को नहीं छोड़ रहे एक तरफ से सबका साथ सबका विकास करने में उतारू हो गए। pic.twitter.com/y3ATiBNRbz
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) May 5, 2026
इसके अलावा Muslim India ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 28 मार्च 2026 को एक एक्स यूजर ‘SK Chakraborty’ के अकाउंट पर मिला। कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के दौरान हुए विवाद का है।

इस सम्बन्ध में गूगल सर्च पर हमे 28 मार्च 2026 को प्रकाशित NBT की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, राम नवमी के जुलूस में बज रहे संगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसा में बदल गई हालत इतने बिगड़ गए कि यह स्थानीय समूह कि बीच तीखी झड़प में बदल गई।

