Breaking
18 Jun 2026, Thu

योगी के पीएम बनने पर मुसलमान, सिख, ईसाई का नामोनिशान मिटा देंगे…. गिरिराज सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है। पोस्टकार्ड में गिरिराज सिंह के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा गया है, ‘एक बार योगी जी को प्रधानमंत्री बन जाने दो मुसलमान सिख ईसाई का नामोनिशान मिटा देंगे।’ दावा किया जा रहा है कि गिरिराज सिंह ने योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनते ही देश से अल्पसंख्यकों का नामो निशान मिटाने की बात कही है। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

क्या लिख रहे हैं लोग?

संजय यादव नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

क्या है हकीकत?

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे यह पुष्टि हो सके कि गिरिराज सिंह ने ऐसा कोई बयान दिया है। आगे हमने देखा कि इस वायरल पोस्टकार्ड के पीछे ‘देश की हलचल’ टैगलाइन लिखी हुई है।

पड़ताल में हमे ‘देश की हलचल’ नाम के फेसबुक पेज पर गिरिराज सिंह के बयान का असल पोस्टकार्ड मिला। इस पोस्टकार्ड पर लिखा है, ‘राहुल गाँधी 2039 में भी पीएम नही बनेंगे।’

हमे गिरिराज सिंह के पुराने बयान को लेकर NBT की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट भी मिली। 20 अप्रैल 2026 की इस रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, ‘देखिए, जिम्मेदार कौन था? अब ये प्रश्न नहीं है। लेकिन नेहरू और जिन्ना की महत्वाकांक्षा, गांधी की मध्यस्थता की वजह से विभाजन हुआ। अधिकांश मुसलमान इसके पक्ष में थे और जो यहां रह गए, वे ‘गजवा-ए-हिंद’ के पक्ष में थे। अगर उसी समय हमारे पूर्वजों के द्वारा सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता और सभी हिंदुओं को पाकिस्तान से यहां ले आया गया होता, तो भारत आज स्वर्ग होता।’

दावा भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा, ‘एक बार योगी जी को प्रधानमंत्री बन जाने दो मुसलमान सिख ईसाई का नामोनिशान मिटा देंगे।’
हकीकत गिरिराज सिंह ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। उनके नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *