पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 207 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। राज्य में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किया गया, मतगणना और परिणाम की घोषणा 4 मई को हुई। इस बीच सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हैं, इन वीडियो के साथ दावा है कि बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्त्ता हिंसा कर रहे हैं।
मोहम्मद आसिफ अब्बास ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में अब तक जितने भी गुंडे, बदमाश, आतंकवादी और बलात्कारी ‘ममता बनर्जी’ के ख़ौफ़ से बिल में दुबक कर बैठे थे… वो सभी बिल से बाहर निकल आए हैं… क्योंकि उन के सरबराह की सरकार बन गई है !’
पश्चिम बंगाल में अब तक जितने भी गुंडे, बदमाश, आतंकवादी और बलात्कारी 'ममता बनर्जी' के ख़ौफ़ से बिल में दुबक कर बैठे थे… वो सभी बिल से बाहर निकल आए हैं…
— mohd Asif Abbas (@MOHDASIFABBAS3) May 4, 2026
क्योंकि उन के सरबराह की सरकार बन गई है ! pic.twitter.com/Koz5LijXC4
तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दृश्य पश्चिम बंगाल से है, उत्पात मचाने वाले BJP कार्यकर्ता हैं। इनलोगों को ममता बनर्जी ने कंट्रोल कर रखा तब क्या ग़लत किया था..? किस बात पर ये लोग उत्पात मचा रहे हैं..? जीत पर जश्न मनाया जाता है लेकिन यहां तो विपक्षी पार्टी के कार्यालय को जलाया जा रहा है’ ।
दृश्य पश्चिम बंगाल से है,
— Tejashwii Yadav (@TejashwiYdvRJD) May 5, 2026
उत्पात मचाने वाले BJP कार्यकर्ता हैं।
इनलोगों को ममता बनर्जी ने कंट्रोल कर रखा तब क्या ग़लत किया था..? किस बात पर ये लोग उत्पात मचा रहे हैं..? जीत पर जश्न मनाया जाता है लेकिन यहां तो विपक्षी पार्टी के कार्यालय को जलाया जा रहा है 🤐😡 pic.twitter.com/Z3Sizzhnbt
इस वीडियो को वीना जैन, शिवम यादव, प्रशांत राज मान ने भी पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 26 अप्रैल को ‘shinning sarah’ नाम के इन्स्टाग्राम पर अपलोड मिला। इस वीडियो के कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो कोलकाता के मटियाबुर्ज इलाके में लगी आग का है।

एक पाकिस्तान हैंडल आनुषी तिवारी एक्स हंडल के द्वारा तीन अलग अलग वीडियो पोस्ट किए हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘समूचा बंगाल हिंसा के चपेट में है। रामराज्य में अमृतकाल शुरू हो गया है।’
समूचा बंगाल हिंसा के चपेट में है।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) May 5, 2026
रामराज्य में अमृतकाल शुरू हो गया है। pic.twitter.com/aHXRdXK6Cf
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने पहले वीडियो के स्क्रीनशॉट गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान दूकान में आगजनी का वीडियो हमें 4 मार्च को ‘its_your_abhi18’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड मिला। कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो बंगाल के मध्यमग्राम स्टेशन के पास सिलेंडर ब्लास्ट का है।

वहीं कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडो से हमले का दूसरा वीडियो 4 मार्च 2026 को प्रकाशित दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ की प्रकाशित रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो जोधपुर के प्रताप नगर थाना इलाके का है। जहाँ होली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पहले महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ की और जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कुछ घरों पर भी हमला किया गया।

वहीं भगवा झंडा लेकर घूम रहे लोगों का वीडियो हमें 28 मार्च को AMCO NEWS नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान की है।

इस सम्बन्ध में 27 मार्च को प्रकाशित दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की सीमा से सटे मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में रघुनाथगंज थाना से जब रामनवमी शोभायात्रा गुजरी तब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा पथराव किया। जिसके बाद दो पक्षों के बीच हिंसा हुई।

