Breaking
17 May 2026, Sun

‘1 रुपये बंद करो, डॉलर 45 हो जाएगा’, भाजपा सांसद मनोज तिवारी के नाम पर वायरल बयान फर्जी है

उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी का अमेरिकी डॉलर और भारतीय मुद्रा रुपये को लेकर एक बयान वायरल है। दावा है कि मनोज तिवारी ने कहा कि अगर हम एक रुपये का इस्तेमाल बंद कर दें और दो को ही एक मानना शुरू कर दें, तो डॉलर की कीमत अपने आप 45 रुपये पर आ जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता विनय कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत ऐसे वास्तव में प्रतिभाशाली लोगों के होने से धन्य है।’

अल्तमश खान ने लिखा, ‘मनोज तिवारी इतना बड़ा अनपढ़ है देखिए अगर हम 1 रुपए का इस्तेमाल बंद कर दे और 2 रुपए का इस्तेमाल को ही 1 रुपए मानना शुरू कर दे,  तो डॉलर अपने आप 45 रुपए पर आ जाएगा धम से,  इसकी बातों में कोई लॉजिक नहीं है ऐसे नमूनों को जिताता कौन है समझ नहीं आता मुझे’

एक फेसबुक यूजर ‘प्रशांत किशोर की सेना’ ने लिखा, ‘बीजेपी नेता मनोज तिवारी के एक पुराने बयान ने आर्थिक मुद्दों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने रुपये और डॉलर के मूल्य को लेकर एक टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।’

इस दावे को एक्स पर इरफान हबीब और इन्स्टाग्राम पर naughtyworld, tark.india, tharkiiduniya, tube.indian, lustysarcasm, justabhinews24 ने भी पोस्ट किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो अभी तक ऐसा कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं मिला है कि Manoj Tiwari ने सच में यह बयान दिया हो।

हमे इस सम्बन्ध में मनोज तिवारी के फेसबुक पेज पर एक वीडियो मिला। मनोज तिवारी ने बताया कि उनको लेकर लगातार फेक न्यूज चलाई जा रही हैं। इस तरह की किसी भी फेक न्यूज पर विश्वास मत कीजिए। इस सम्बन्ध में साइबर में शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *