Breaking
17 Jun 2026, Wed

फतेहपुर में जय श्री राम के नारें लगाने का यह वीडियो पुराना है

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में कुछ युवकों का समूह एक युवक को जय श्री राम के नारे लगाने को कह रहे हैं। वीडियो को सांप्रदायिक रंग देते हुए दावा किया जा रहा है कि यूपी के फतेहपुर में कुछ हिंदू युवक एक मुस्लिम युवक को जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगाने का दबाव डाल रहे हैं।

क्या लिख रहे हैं लोग?

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘फतेहपुर में सरेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। एक युवक को बीच राह रोककर जबरन धार्मिक नारे लगवाना और बदसलूकी करना इस बात का सबूत है कि इन गुंडों को न तो कानून का खौफ है और न ही पुलिस का। जब सत्ता का संरक्षण प्राप्त हो, तो अपराधियों के हौसले ऐसे ही बुलंद होते हैं। बाबा जी, क्या यही आपका ‘कानून का राज’ है या फिर नफरत फैलाने की खुली छूट दे दी गई है?’

दी मुस्लिम नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘जगह: फतेहपुर, उत्तर प्रदेश “मुंह से ‘राम-राम’ कहो—अगर गलती से ‘अल्लाह’ निकल गया तो…”हिंदुत्व कार्यकर्ता शुभम ठाकुर और उनके साथियों ने कथित तौर पर एक युवक को “जय श्री राम” का नारा लगाने के लिए मजबूर किया और अल्लाह के बारे में अपमानजनक बातें कहीं।’

वहीं दीपक ठाकुर ने लिखा, ‘आखिर भाजपा के लोग इस देश में करना क्या चाहते है.. आप लोग ही बताएं क्या धर्मनिरपेक्ष इस भारत में एक दूसरे के प्रति इतनी नफ़रत इतनी कट्टरता सही है?’

क्या है हकीकत?

दावे की पड़ताल में हमने इस वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया लेकिन फिलहाल यह वीडियो हमे कहीं नहीं मिला।

इसके बाद वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रहे लोग जैकेट, स्वेटर, मफलर जैसे गर्म कपड़े पहने नजर आ रहें हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि यह वीडियो सर्दियों के मौसम का है।

वहीं एक एक्स पोस्ट के रिप्लाई में कमेंट करते हुए यूपी पुलिस ने बताया है कि उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर फतेहपुर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया वीडियो सर्दियों के मौसम का प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *