सोशल मीडिया पर भाजपा नेता और नई दिल्ली लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में बांसुरी स्वराज राष्ट्रगान के दौरान बीच में ही मंच छोड़कर जाते हुए नज़र आ रही हैं। वीडियो के साथ दावा है कि बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रगान का अपमान किया।
क्या लिख रहे हैं लोग?
दाऊद नदफ ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘और ये दूसरों को राष्ट्रभक्ति सिखाते रहते हैं……’
और ये दूसरों को राष्ट्रभक्ति सिखाते रहते हैं…… pic.twitter.com/oASYGhSl5q
— Dawood Nadaf (@DawoodNadaf10) August 16, 2026
सुधीर कुमार पाण्डेय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ये हैं #भारतजलाओपार्टी की सांसद #बांसुरी_स्वराज देखिए कैसे राष्ट्रगान का अपमान कर रही है’
ये हैं #भारत_जलाओ_पार्टी की सांसद #बांसुरी_स्वराज देखिए कैसे राष्ट्रगान का अपमान कर रही है 🤔🤔🤔 pic.twitter.com/xeH8LgDmhe
— Sudhir kumar Pandey (@sudhirkummar123) August 16, 2026
तान्या सिंह सेंगर ने लिखा, ‘असहजता होने लगी। उन्होंने गीत रोकने का संकेत दिया। यही तो भाजपा की पुरानी दुविधा है; संघियों को भारत की सांस्कृतिक चेतना, सभ्यतागत विरासत और राष्ट्रभाव के साथ आखिर इतनी असहजता क्यों?’
बांसुरी स्वराज को ‘जन-गण-मन” की कुछ शुरुआती पंक्तियों के बाद ही इसे लेकर असहजता होने लगी। उन्होंने गीत रोकने का संकेत दिया।
— Adv. Tanya Singh Sengar~ एड. तान्या सिंह सेंगर🇮🇳 (@TanyaSinhSengar) August 15, 2026
यही तो भाजपा की पुरानी दुविधा है; संघियों को भारत की सांस्कृतिक चेतना, सभ्यतागत विरासत और राष्ट्रभाव के साथ आखिर इतनी असहजता क्यों? https://t.co/WGcbFVQXin pic.twitter.com/A4lv93PDhu
इसके अलावा अनुपम गांधी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल हमे सम्बंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो हमे 17 सितंबर 2025 का सांसद बांसुरी स्वराज का एक एस पोस्ट मिला। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो फैलाया जा रहा है। सच्चाई ये है कि मैंने आग्रह किया था कि राष्ट्रगान पूरा और सही ढंग से गाया जाए। यह पूरा वीडियो है जहाँ हमने गर्व और सम्मान के साथ पूरा राष्ट्रगान गाया।’
सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो फैलाया जा रहा है। सच्चाई ये है कि मैंने आग्रह किया था कि राष्ट्रगान पूरा और सही ढंग से गाया जाए। यह पूरा वीडियो है जहाँ हमने गर्व और सम्मान के साथ पूरा राष्ट्रगान गाया। 🇮🇳@BJP4India @BJP4Delhi pic.twitter.com/SQ7nmFuwW4
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) September 17, 2025
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सभा में मौजूद लोग एक साथ राष्ट्रगान नहीं गा रहे थे। इसी वजह से बांसुरी स्वराज सभी को रुकने का इशारा करती हैं और राष्ट्रगान के बीच में आगे बढ़कर मंच पर लगे माइक तक पहुँचती हैं। वह सभी से राष्ट्रगान एक साथ गाने की अपील करती हैं। इसके बाद राष्ट्रगान दोबारा शुरू होता है, जिसे मंच पर मौजूद बांसुरी स्वराज समेत कई नेता अंत तक पूरा गाते हुए दिखाई देते हैं।
इसके आगे हमें ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट मिली जिसके मुताबिक यह वीडियो 13 सितंबर 2025 को बिहार के बोधगया स्थित कन्वेंशन हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवा शंखनाद’ कार्यक्रम के दौरान का है
| दावा | भाजपा नेता और नई दिल्ली लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज राष्ट्रगान के दौरान बीच में ही मंच छोड़कर चली गयीं। बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रगान का अपमान किया। |
| हकीकत | भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने ‘राष्ट्रगान का अपमान’ नहीं किया, वायरल वीडियो एडिटेड है |

