Breaking
10 Sep 2026, Thu

राष्ट्रगान के दौरान पीएम मोदी टहल रहे थे? वायरल वीडियो एडिटेड है

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो में राष्ट्रगान की आवाज आ रही है। इसी दौरान पीएम मोदी मंच पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।

क्या लिख रहे हैं लोग?

शिवांगी चौधरी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी ने भारत और विदेश, दोनों जगहों पर कई बार राष्ट्रगान का अनादर किया है।’

इंडियन नाम के अकाउंट ने लिखा, ‘न्यूज 18 की एंकर को इनसे भी माफी की मांग करनी चाहिए। क्या बोलती पब्लिक??’

सुधीर कुमार पाण्डेय ने लिखा, ‘अब बताओ #भजपिल्लो #राष्ट्रगान का #अपमान कौन कर रहा है भक्तों के अब्बा हुजूर मोगली कुछ भी करें तो रासलीला…..’

इसके अलावा दविंदर पाल सिंह, रमन शर्मा, विजय सिंह, Dont Be Afraid ने भी वीडियो शेयर किया है।

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल को खंगाला तो शोर्ट कैटेगिरी में एक वीडियो मिला। 21 जून 2025 के इस वीडियो में बताया गया है कि यह बिहार के सिवान का है, जहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले लोग पीएम मोदी का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। इस वीडियो में कहीं भी राष्ट्रगान सुनाई नहीं देता बल्कि मंच पर पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है।

हमे पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सिवान के कार्यक्रम की लाइव फुटेज भी मिली। इस वीडियो में भी शुरुआत में मंच में पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है, यहाँ भी राष्ट्रगान की धुन नहीं सुनाई देती है।

इन दोनों ही फुटेज से यह स्पष्ट है कि पीएम मोदी के स्वागत के दौरान राष्ट्रगान नहीं बजाय गया था, पड़ताल के अंत में हमें पीएम मोदी के वीडियो में एडिट कर जोड़ा गया ऑडियो का सोर्स भी मिला। इस ऑडियो को Sagar Khapre नाम के यूट्यूब चैनल से लिया गया है जिसमें लोग भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान राष्ट्रगान गा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *