Breaking
12 May 2026, Tue

यूपी में 19 मुसलमानों की हत्या और घरों में तोड़फोड़ का दावा गलत, यह पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल का है

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है इस वीडियो में कुछ लोग झंडा लेकर जय श्री राम के नारों के साथ तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यूपी में आरएसएस वाले मुसलमानों के घर और दुकानों को जला रहे है, कल से अभी तक 19 मुस्लिम की हत्या हो चुकी है।

अनुशी तिवारी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्ण समर्थन से, आरएसएस सदस्य कथित तौर पर मुस्लिम घरों और दुकानों को जला रहे हैं। मुख्यमंत्री @CMOfficeUP द्वारा कल योगिनाथ द्वारा ईशनिंदा किए जाने के बाद, उत्तर प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। कल से अब तक 19 मुसलमानों की हत्या हो चुकी है और 66 घायल हुए हैं।’

अनुपम ने लिखा, ‘@Uppolice  से पूरे समर्थन मिलने के बाद RSS के सदस्यों में कथित तौर पर मुसलमानों के घरों और दुकानों को जला दिया! सीएम @CMOfficeUP  योगीनाथ द्वारा बढ़ावा दिए जाने के बाद, उत्तर प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है! कल से अब तक 19 मुसलमानों की हत्या हो चुकी है और 66 घायल हुए हैं!’

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 28 मार्च 2026 को एक एक्स यूजर ‘SK Chakraborty’ के अकाउंट पर मिला। कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के दौरान हुए विवाद का है। 

इस सम्बन्ध में गूगल सर्च पर हमे 28 मार्च 2026 को प्रकाशित NBT की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, राम नवमी के जुलूस में बज रहे संगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसा में बदल गई हालत इतने बिगड़ गए कि यह स्थानीय समूह कि बीच तीखी झड़प में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *