Breaking
12 May 2026, Tue

‘जय श्री राम का नारा बंद कीजिए, मैं सबका मुख्यमंत्री’ ….. क्या सुवेंदु अधिकारी ने ऐसा बोला था?

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली। इस बीच मुख्यधारा की मीडिया समेत सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने से रोक दिया। शुभेंदु ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अब वह सबके हैं।

पीयूष राय ने एक्स पर TOI की खबर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने समर्थकों से जोरासांको ठाकुरबाड़ी में “जय श्री राम” के नारे लगाना बंद करने को कहा, और कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर अब वह “सभी के हैं”।’

नीरज ने लिखा, ‘सुबह ही दिन का हाल बता देती है। पार्टी के वफ़ादारों द्वारा इसे सही ठहराने के संभावित तरीके:-  1. वह एक संवैधानिक पद पर हैं। आप और क्या उम्मीद करते हैं? 2. मीडिया ने बात को तोड़-मरोड़ दिया है। उनका मतलब यह नहीं था। 3. हमें भी थोड़ा ‘अल-तक़िया’ (Al-Taqiyya) करना चाहिए। 4. एक और ‘मास्टरस्ट्रोक’।  क्या मुझसे कुछ छूट गया?’

सत्यजीत मिश्रा ने लिखा, ‘”जय श्री राम के नारे बंद कीजिए”  चुनाव जीत गए, मुख्यमंत्री बन गए। अब सुवेंदु अधिकारी को जय श्री राम की क्या जरूरत है!  यह सब देखने के बाद भी कोई हिंदू बीजेपी को वोट दे सकता है क्या? हिंदुत्व के नाम पर भाजपा ने पूरे हिंदू समाज को ठगा है।’

ऋतू राठौर ने लिखा, ‘सुवेंदु अधिकारी को CM बने अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, और उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हिंदुओं से चुप रहने को कह दिया!!!’

ब्रिजेश मिश्रा ने लिखा, ‘भाजपा के लिए जय श्री राम केवल चुनावी नारा है ये बात मासूम हिंदुओं को समझना होगा, 24 घंटे नहीं हुए होंगे कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले लोगों को चुप कराया शुभेंदु अधिकारी ने और बोला कि सबका मुख्यमंत्री हूं।’

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमे इस सम्बन्ध में मीडिया आउटलेट रिपब्लिक के यूट्यूब चैनल पर रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी में सुवेंदु अधिकारी के दौरे का वीडियो मिला। इस वीडियो को ”शिक्षा खत्म हो गई है, संस्कृति नष्ट हो गई है, और हम बंगाल को फिर से बनाएंगे’: शपथ लेने के बाद CM सुवेंदु अधिकारी।’ कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है।

इस वीडियो में पत्रकारों ने सवाल पूछा कि टीएमसी (TMC) बंगाली अस्मिता को लेकर आप पर लगातार आक्रमण कर रही है, लेकिन आपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के चरणों में माल्यार्पण किया है। इस पर आप क्या कहेंगे?

इसके जवाब में पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि देखिए, धोती-पंजाबी पहनने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा बनाई गई पार्टी को किसी से भी ‘बंगाली अस्मिता’ पर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। मैं यहाँ अभी कोई विवादित बयान नहीं दूँगा। मैं अब मुख्यमंत्री हूँ, इसलिए मैं अब सबका हूँ। मेरी बस यही इच्छा है कि जो लोग अभी भी मेरी आलोचना कर रहे हैं, उनमे ‘शुभ बुद्धि’ का .. उनके भीतर चैतन्य (चेतना) का संचार हो। असली बंगाल का अब तक बहुत नुकसान हो चुका है। यहाँ शिक्षा पूरी तरह लुप्त हो चुकी है और संस्कृति का विनाश हो गया है। अब हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम बंगाल का नवनिर्माण करेंगे। अभी यह सब राजनीतिक बकवास करने या दूसरों की आलोचना करने का समय नहीं है। जो लोग यह कर रहे हैं, उन्हें करने दीजिए। हम बस आगे बढ़ेंगे। जैसा कि स्वामी विवेकानंद जी की भाषा में कहा गया है— चरैवेति (निरंतर चलते रहना)। हम होंगे कामयाब… हम विजयी होंगे।

इसके बाद हमे ‘ABP ANANDA’ के यूट्यूब चैनल पर भी जोरासांको ठाकुरबाड़ी में सुवेंदु अधिकारी के दौरे का वीडियो मिला। इस वीडियो में पत्रकारों से बातचीत और उसके अगले अगले हिस्से को दिखाया गया है। वीडियो में 5 मिनट 50 सेकेंड्स पर सुवेंदु अधिकारी का पत्रकारों से संवाद खत्म होता है। इसके बाद वो वहां मौजूद लोगों से बात करते हैं।

वहीं पत्रकारों से बातचीत के 1 मिनट 36 सेकेंड बाद जब वो आगे की ओर बढ़ते हैं तब कुछ लोग ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हैं। तब सुवेंदु अधिकारी पलटकर बोलते हैं, ‘कविगुरु लाहो प्रणाम।’ जवाब में भीड़ भी ‘कविगुरु लाहो प्रणाम, लाहो प्रणाम’ बोलती है। यहाँ कविगुरु संबोधन Rabindranath Tagore के लिए इस्तेमाल किया गया और लाहो का अर्थ ‘ले लो या स्वीकार करो’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *