सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को लेकर NBT का एक पोस्टकार्ड वायरल है। इस पोस्ट के साथ दावा है कि मोहन भागवत ने कहा, ‘जब नेता ज़्यादा दिन तक सत्ता में बने रहते हैं तो उनकी मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती है कुछ नेताओं की ज़्यादा उम्र हो जाती है उसकी वजह से भी मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती है मानसिक स्थिति देखते हुए नेता बदलते रहना चाहिए’ हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऐसा कोई बयान नही दिया। वायरल पोस्ट कार्ड एडिटेड है।
क्या लिख रहे हैं लोग?
समाजवादी प्रवक्ता मनोज यादव के एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘नाम लेके बताते तो बात कुछ और होती।’
नाम लेके बताते तो बात कुछ और होती। pic.twitter.com/FsVOL29Cge
— मनोज यादव (@Manoj_Yadav_) June 8, 2026
मिस्टर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मोहन भागवत के कहे हुए इस बातों से कितने लोग सहमत हैं कमेंट में जरूर बताएं’
मोहन भागवत के कहे हुए इस बातों से कितने लोग सहमत हैं कमेंट में जरूर बताएं @Aloksharmaaicc @INCIndia pic.twitter.com/1D3Ykz2GME
— mister India (@hammehaiindia62) June 10, 2026
इस पोस्टकार्ड को फेसबुक पर मनोज कुमार, अजय शर्मा, बबिता वर्मा ने भी शेयर किया है।
क्या है हकीकत?
पड़ताल में हमने वायरल बयान से सम्बंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो पता चला की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। पड़ताल में आगे हमें NBT का एक पोस्टकार्ड मिला।
यह पोस्टकार्ड 5 जून 2026 को पोस्ट किया गया था। पोस्टकार्ड से पता चला आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था, ‘दुनिया ऐसी है कि ताकतवर लोग अपनी मर्जी से काम करते हैं और कमजोर लोगों को झुकना पड़ता है’
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, "दुनिया ऐसी है कि ताकतवर लोग अपनी मर्जी से काम करते हैं और कमजोर लोगों को झुकना पड़ता है"#RSS #MohanBhagwat pic.twitter.com/ZmnawWvPUY
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) June 5, 2026
| दावा | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,’जब नेता ज़्यादा दिन तक सत्ता में बने रहते हैं तो उनकी मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती है कुछ नेताओं की ज़्यादा उम्र हो जाती है उसकी वजह से भी मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती है मानसिक स्थिति देखते हुए नेता बदलते रहना चाहिए’ |
| हकीकत | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऐसा कोई बयान नही दिया। वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है । |

