सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कथित बयान वाला पोस्टकार्ड वायरल है, जिस पर दैनिक जागरण का Logo है। पोस्टकार्ड के अनुसार बयान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दौरान कहा था, ‘मेरे पिता जी बहुत बड़े क्रांतिकारी थे वो सुभाष चंद्र बोस की सेना में थे, वो सुभाष चंद्र बोस के लिए अंग्रेजों के खिलाफ जासूसी करते थे अंग्रेजों ने उनके ऊपर 11 सौ डॉलर का इनाम भी रखा था पिता जी ने गांधी जी के कहने पर खुद को अंग्रेजोंके सामने सरेंडर कर दिया था और वो गांधी वादी बन गए थे।’
क्या लिख रहे हैं लोग?
कटप्पा ने एक्स पर पोस्टकार्ड शेयर कर लिखा,’किसी के पास है कोई जवाब? है किसी में दम?’
किसी के पास है कोई जवाब ???
— कटप्पा ।। Kattappa (@kattappa_46) June 25, 2026
है किसी में दम ? pic.twitter.com/BXU9sihzNr
ठाकुर कुलदीप सिंह ने लिखा,’ये एकदम फ्रेस और नया है बस जुमलेबाज से सुनते जाइए और मजा लीजिए।’
ये एकदम फ्रेस और नया है बस जुमलेबाज से सुनते जाइए और मजा लीजिए। pic.twitter.com/TCteiLTLoA
— ठाकुर कुलदीप सिंह (स्वतंत्र विचार) (@Ramesh18498367) June 23, 2026
रंजन कुमार ने भी फेसबुक पर पोस्टकार्ड शेयर किया।

क्या है हकीकत?
पड़ताल में जब हमने वायरल पोस्टकार्ड के कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो हमे इस तरह का कोई भी बयान नहीं मिला। आगे हमने दैनिक जागरण के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो हमें इंस्टाग्राम पर 14 जून की एक पोस्ट मिली जिसमें वही तस्वीर इस्तेमाल की गई थी जो वायरल पोस्टकार्ड में नजर आ रही है।

पोस्टकार्ड के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ के लॉन्च कार्यक्रम में कहा, ‘आज 21वी सदी का भारत बदलाव के बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है। आज भारत में स्टार्टअप रिवोल्यूशन हो रहा है। इस रिवोल्यूशन में भारत का नौजन एक नए मानसिकता के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है।’
| दावा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि उनके पिता बहुत बड़े क्रांतिकारी थे और सुभाष चंद्र बोस की सेना में थे। |
| हकीक़त | वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है, दैनिक जागरण ने ऐसा कोई भी पोस्टकार्ड शेयर नहीं किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया। |

