Breaking
10 Jun 2026, Wed

वर्जिनिटी खत्म होने के बाद गाय को माता न मानने वाला बयान कंगना रनौत ने नहीं दिया

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बयान को लेकर न्यूज18 की खबर का कथित स्क्रीनशॉट वायरल है जिसके मुताबिक कंगना ने कहा, ‘सिर्फ वर्जिन गाय ही हिंदुओं की गौमाता होती है। उसकी वर्जिनिटी खत्म होने के बाद हम उसे गौमाता नही मानते।’ हालाँकि हमारी पड़ताल में पता चलता कि न्यूज18 का वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है, कंगना ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

क्या लिख रहे हैं लोग?

कांग्रेस नेता सुनीता वर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘दोष इनका नहीं, बल्कि मूर्ख अंधभक्तों का है जो इन्हें बढ़वा दे रहा है और इनकी असलियत तथा मानसिकता नहीं समझ पा रहा ये लोग सिर्फ वोट को ही धर्म मानते हैं, बाकी सब इनके लिए सिर्फ साधन हैं’

एक एक्स यूजर क्वीन ने शेयर कर लिखा,’अपनी मां को तो मां मानती है कि वह भी…?’

इसके अलावा एक एक्स यूजर कट्टपा कॉकरोच, डॉ. रोशन खान, अरविंद समेत फेसबुक यूजर कुलदीप चौधरी, पोखर मल, इंडिया ने यही दावा किया है।

क्या है हकीकत?

पड़ताल में हमने जब कंगना रनौत के बयान के सम्बंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो इस तरह का कोई भी बयान हमारे सामने नहीं आया। हमने न्यूज इंडिया का यूट्यूब चैनल भी खंगाला उस पर भी हमें इस प्रकार का कोई भी बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने गाय सम्बंधित पुराने बयानों को तलाशा।

3 अगस्त 2018 को ABP की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने गाय और मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर अपनी राय दी थी। कंगना कहती हैं, ‘अगर कोई धर्म गाय की पूजा करता है, तो आप गोकशी कैसे कर सकते हैं। हमारे जैसे विविधता भरे देश में सभी को लोगो की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।’

वहीं NBT के यूट्यूब चैनल पर दो साल पुरानी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंगना रनौत पर बीफ खाने के आरोप लगे थे। दरअसल जब कंगना हिमाचल से चुनाव लड़ रही थी तब हिमाचल के कांग्रेस नेता विक्रमादित्य ने एक पोस्ट में लिखा, ‘हिमाचल देवी देवताओं का पवित्र स्थान है जहां गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ रहे हैं यह हमारी संस्कृति का लिए चिंता का विषय है जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।’

इसको लेकर कंगना ने अपने जवाब में लिखा, ‘मैं गोमांस या किसी भी दूसरे प्रकार के लाल मास का सेवन नहीं करती। यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह निराधार अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवनशैली का समर्थन और प्रचार करती रही हूँ। मेरी छवि को खराब करने के लिए अपनाई जा रही ऐसी चालें काम नहीं करेंगी। मेरे लोग मुझे जानते हैं और वे जानते हैं कि मैं एक गर्वित हिंदू हूँ। उन्हें कोई भी गुमराह नहीं कर सकता। जय श्री राम।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *