Breaking
7 May 2026, Thu

यह वीडियो पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद टीएमसी कार्यकर्त्ता पर हमले का नहीं है

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी निजी सहायक चंद्र नाथ रथ की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है जिसमे सड़क पर एक युवक को लोग पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ दावा है कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्त्ता पर हमला किया है।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर भाजपा-समर्थित गुंडों द्वारा क्रूर हमला किया गया।’

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने लिखा, ‘केंद्रीय बल कहाँ हैं? @AmitShah के विशाल सुरक्षा बल कहाँ हैं? सड़कों पर @AITCofficial पर खुलेआम क्रूर हमले हो रहे हैं। यह सब क्या हो रहा है??’

इसके अलावा सपा नेता आईपी सिंह, तीस्ता सीतलवाड़, मोईनी, वसीम अकरम त्यागी, अजय झा, निदेश सूर्यवंशी, ऋतू चौधरी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।

क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने इस वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे यही फुटेज ‘महाराष्ट्र न्यूज‘ की एक रिपोर्ट में मिला। इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर 11 अप्रैल को पोस्ट किया गया था।

इस रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के वर्सोवा में एक युवक मोहम्मद जैद पर कुछ लोगों ने हमला किया था। परिवार के लोगों ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर वर्सोवा पुलिस को शिकायत दी है, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *