Breaking
17 May 2026, Sun

यूपी पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाती किशोरी का वायरल वीडियो एक साल पुराना है

सोशल मीडिया में एक किशोरी का वीडियो वायरल है, इस वीडियो में वो पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा रही है। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह वीडियो एक साल पुराना है, इस प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है।

मनीष आरजे ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘इस तरह ‘उत्तर प्रदेश’ की पुलिस महिलाओं का सम्मान करती है।’

क्या है हकीकत? पड़ताल में वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीन शॉट रिवेर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 29 मई 2025 को ‘खबर दुनिया‘ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।

इस सम्बन्ध में हमे वायरल वीडियो में दिख रही लड़की का एक अन्य इंटरव्यू 24 अप्रैल 2025 को Gorakhpur Live नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। इस इंटरव्यू के मुताबिक यह घटना गोरखपुर में चौरी चौरा में एक डबल मर्डर केस की है। युवती का नाम खुशबु निषाद है जिसने पुलिस पर मारपीट आरोप लगाया है।

पड़ताल में हमें 9 अप्रैल 2025 को प्रकाशित अमर उजाला की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक 29 मार्च 2025 की रात खुशबु निषाद की मां पूनम (45) व उसकी बहन अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। इसी मामले में मृतक पूनम की बेटी खुशबू ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए चौरीचौरा तहसील पहुंच गई। अपने भाई और ग्रामीणों ने साथ तहसील पहुंची खुशबू ने आरोप लगाया कि पुलिस मां और बहन के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इसके अलावा पुलिस ने परिवार पर दबाव बनाने के साथ उन्हें थप्पड़ मार दिया।

वहीं 21 अप्रैल 2026 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। घटना का खुलासे करने के लिए पुलिस ने 06 लोगों का पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराया लेकिन उसकी रिपोर्ट ने जांच को और उलझा दिया है। इसमे 06 लोगों के टेस्ट में सिर्फ 02 लोगों ने ही साफ प्रतिक्रिया दी। जबकि वादी मुकदमा समेत चार की रिपोर्ट उलझी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *