Breaking
18 Apr 2025, Fri

करिश्मा अजीज: फर्जी खबरों से समाज में जहर घोलती पत्रकार

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की पहुँच जितनी व्यापक हुई है, उतनी ही तेजी से फेक न्यूज और नफरत फैलाने वाले कंटेंट का खतरा भी बढ़ा है। एक्स पर ‘करिश्मा अजीज’ नाम का एक अकाउंट भ्रामक और असत्य सूचनाओं के प्रचार-प्रसार में संलिप्त है। खुद को पत्रकार बताने वाली यह प्रोफाइल न सिर्फ तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है, बल्कि हिंदू धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने वाले पोस्ट भी करती है।

करिश्मा का इससे पहले एक एक्स अकाउंट सस्पेंड भी हो चुका है लेकिन अब अपने दूसरे अकाउंट से भी लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। मीडिया संस्थान ऑनली फैक्ट के सहयोग से हम अपनी इस रिपोर्ट में करिश्मा की तमाम फर्जी और भ्रामक पोस्ट को संकलित किया है, हालाँकि ऐसे मामलों को केवल रिपोर्ट करके भुला देना काफी नहीं है। इन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा होनी चाहिए, ताकि सोशल मीडिया एक जिम्मेदार, निष्पक्ष और सुरक्षित माध्यम बना रह सके।

क्रमांकदावाफैक्ट चेक
1. वाराणसी में 40 कुंवारी लड़कियों के गर्भवती होने का दावा गलत हैवाराणसी में 40 कुंवारी लड़कियों के गर्भवती हो गई।वाराणसी के रमना गांव में कुंवारी लड़कियों के गर्भवती होने की खबर झूठी है।
2. महिला को जबरदस्ती रंग लगाने पर युवक को पीटने का वीडियो स्क्रिप्टेड हैमहिला को जबरदस्ती रंग लगाने पर हुई युवक की पिटाई।महिला को जबरदस्ती रंग लगाने पर युवक की पिटाई का दावा झूठा है। असल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड है।
3. मुसलमान इलाकों में बंदूक की नोक पर रंग लगाने का दावा भ्रामक हैबरेली में होली पर मुसलमान इलाके में घुसकर बंदूक की नोक पर रंग लगाया गया।यह मामला मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद का था, इसका होली से लेना देना नहीं है।
4. बुजुर्ग को पीटने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैएक विशेष समाज का आदमी मुस्लिम बुजुर्ग को बुरी तरह पीट रहा है।बुजुर्ग को पीटने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश का है। जहां बीएनपी नेता फारूक मोल्ला के बेटे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के पूर्व कमांडर हारून को पीटा था।
5. अयोध्या में साधुओं द्वारा लड़की से छेड़छाड़ का दावा गलत हैअयोध्या में 2 साधुओं ने लड़की के साथ की छेड़छाड़ तो हुई सरेआम धुनाई, साधुओं ने बाद में छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक की भी पिटाई की।साधुओं ने लड़की से छेड़छाड़ नही की थी।  बाइक से रील बनाने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
6. बागपत में थूककर रोटी बनाने वाले आरोपी युवक हिंदू नहीं हैनरेश चिकन वाला थूक कर रोटी बना रहा है।रोटी पर थूक लगाकर बनाने वाले व्यक्ति का नाम शहजाद है। नरेश होटल में शहजाद का पहला दिन था, जहां वह रोटी पर थूक लगाते हुए देखा गया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेकर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।
7. एबीपी न्यूज का पोस्टकार्ड फर्जी है
मुस्लिम लड़कों पर हिंदू लड़कियां मरती हैं।एबीपी न्यूज ने बताया है कि पोस्ट कार्ड पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह की कोई भी पोस्ट ABP न्यूज़ के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर नहीं हुई हैं।
8. अर्धनग्न दुल्हन की असली नहीं, बल्कि AI क्रिएटेड हैंहिन्दू समाज की युवती अर्धनग्न होकर शादी कर रही है।यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गयी है।
9. ऋषभ का अपनी बहन से शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने का दावा गलत हैऋषभ अग्रवाल ने फ़ॉलोअर्स के लिए अपनी ही छोटी बहन सरिता अग्रवाल को बुर्का पहना कर यौन संबंध बनाये।ऋषभ अग्रवाल द्वारा अपनी ही बहन को बुर्का पहना कर यौन संबंध बनाने का दावा झूठा है। वायरल तस्वीर में बुर्के में दिख रही लड़की ऋषभ की बहन नहीं, उनकी महिला मित्र है।
10. 64. लखनऊ के कैथेड्रल चर्च के सामने हिंदू समूह ने ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ का नारा नहीं लगायालखनऊ के कैथेड्रल चर्च के सामने हिन्दुओं ने ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ का नारा लगाया।महाभारत के तीसरे पर्व ‘वनपर्व’ में रामायण और उसके पात्रों का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसके ‘तीर्थयात्रा पर्व’ और ‘रामोपाख्यान’ उप-पर्वों में रामायण पर गहन प्रकाश डाला गया है। हनुमान और जामवंत जैसे महान पात्र न केवल रामायण में, बल्कि महाभारत काल में भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
11. महाभारत काल में भगवान राम का जिक्र नहीं मिलता?महाभारत में प्रभु श्री राम का उल्लेख नहीं किया गया है।महाभारत के तीसरे पर्व ‘वनपर्व’ में रामायण और उसके पात्रों का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसके ‘तीर्थयात्रा पर्व’ और ‘रामोपाख्यान’ उप-पर्वों में रामायण पर गहन प्रकाश डाला गया है। हनुमान और जामवंत जैसे महान पात्र न केवल रामायण में, बल्कि महाभारत काल में भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।
12. अजमेर दरगाह के सर्वे के आदेश के बाद गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के बेहोश होने का दावा गलत हैख्वाजा गरीब नवाज दरगाह का सर्वे करने गए थे, लेकिन खुद ही गिर पड़े।वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हैं, जो फरवरी 2021 में मंच पर बेहोश हुए थे। वहीं अजमेर शरीफ दरगाह की सर्वेक्षण याचिका नवंबर 2024 में स्वीकार की गई। दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है।
13. मेरठ में मुस्लिम युवती की मौत के मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैयूपी के मेरठ में हिन्दुओं द्वारा एक मुस्लिम लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। इस मामले में मृतका के पिता ने हसीन, शाहरूख, इकरामुद्दीन और मोहसीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसमें से पुलिस ने आरोपी हसीन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में किसी प्रकार का सांप्रदायिक एंगल नहीं है। आरोपी और पीड़ित दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं।
14. दिल्ली मेट्रो में सुरक्षाकर्मी और मुस्लिम युवक के साथ विवाद में सांप्रदायिक एंगल नहीं हैरमजान में इफ्तारी करने जा रहें मुस्लिम युवक को जवानों ने रोककर पीटा। सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवानों और मुस्लिम लड़के (आदिल) के बीच झड़प उसके द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण हुआ था। आदिल मेट्रो स्टेशन पर इयरफोन लगाया था, जिसके कारण उसे CISF के जवानों की बातें सुनाई नहीं दी और इसके बाद मामला बढ़ गया। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
15. एमएस धोनी ने पहलवानों के समर्थन में अपना मेडल त्यागने की बात नहीं की हैएमएस धोनी ने कहा कि मैं पहलवानों के साथ हूँ। अगर जरुरत पड़ी तो मैं अपना मेडल त्याग दूंगा।एमएस धोनी ने पहलवान के समर्थन में कोई बयान नहीं दिया है। मूल इन्फोग्राफिक में विजेंद्र सिंह की तस्वीर थी, जिसे एडिट कर धोनी की तस्वीर में बदल दिया गया है।
16. कठुआ केस: वायरल तस्वीर विशाल शर्मा की है, विशाल जंगोत्रा भी बरी हो चुका हैकठुआ गैंगरेप केस में आरोपी विशाल जंगोत्रा है।वायरल हो रही तस्वीर आरोपी विशाल जंगोत्रा की नहीं, बल्कि निर्दोष विशाल शर्मा की थी। विशाल शर्मा का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। वहीं, इस केस में आरोपी विशाल जंगोत्रा को पुलिस गलत तरीके से गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में अदालत ने उसे बरी कर दिया।
17. रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला दो साल पुराना हैएक रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ हाल ही में दुष्कर्म की घटना हुई, जिससे परेशान होकर फौजी ने आत्महत्या कर ली।  यह घटना अप्रैल 2023 की है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
18. मॉर्गन फ़्रीमैन ने अज़ान को सबसे ख़ूबसूरत आवाज़ नहीं कहामॉर्गन फ़्रीमैन ने कहा कि अज़ान की आवाज़ दुनियाँ की सबसे खूबसूरत आवाज़ होती है।मॉर्गन फ़्रीमैन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
19. सुरेश चव्हाणके ने हिंदु बेटियों का विवाह मुसलमानों से करने की सलाह नहीं दीसुरेश चव्हाणके ने कहा है कि, ‘भारत को अगर हिंदू राष्ट्र बनाना है तो हिंदुओं को अपनी बेटियों का विवाह जिहादियों से कराना होगा।’सुरेश चव्हाणके ने हिंदुओं को अपनी बेटियों का विवाह मुसलमानों से करने की सलाह नहीं दी है। जर्नो मिरर का वायरल ग्राफ़िक फर्जी है।
20. सद्गुरु और उनकी बेटी का डांस वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरलईशा फाउंडेशन में सद्गुरु एक लड़की के साथ डांस कर रहे हैं। इस व्यक्ति के क़िरदार संदिग्ध है, इसके आश्रम की जाँच हों तो ये दूसरा आसाराम या राम रहीम ही निकलेगा!वायरल वीडियो में सद्गुरु अपनी बेटी बेटी राधे जग्गी के साथ डांस कर रहे हैं।
21. तिरंगे से टेबल साफ करते व्यक्ति का वीडियो पुराना हैएक व्यक्ति तिरंगे से टेबल साफ कर रहा है।भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले व्यक्ति का वीडियो ओडिशा का है। यह घटना 2022 की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की है।
22. करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की हिजाब वाली तस्वीर AI जनरेटेड हैकरीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने हिजाब पहना।यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
23. तीन हिंदू महिला बुर्का पहनकर चोरी करते हुए पकड़ी गईतीन हिंदू महिला बुर्का पहनकर चोरी करते हुए पकड़ी गई।यह मामला अक्टूबर 2022 का है। इसे हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
24. बाइक सवार द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड हैबाइक सवार युवक ने मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी की।बाइक सवार द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड है। साथ ही इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। आरोपी युवक भी मुस्लिम समुदाय से है।
25. पीएम मोदी के हिन्दू मुसलमान बयान को लेकर न्यूज 24 का पोस्टकार्ड भ्रामक हैपीएम मोदी ने कहा कि मुसलमान आज पूरी दुनिया में बदल रहे हैं लेकिन भारत में लोग अभी भी हिंदू-मुस्लिम करते हैं।पीएम मोदी ने कहा था कि मुस्लिम समाज पूरी दुनिया में बदल रहा है। अगर मैं यहां योगा की बात करता हूँ तो आप इसे एंटी-मुस्लिम बताते हैं लेकिन यहां आपने उसको हिंदू-मुसलमान का मुद्दा बना दिया, योग को भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *