सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को दलितों के साथ अत्याचार से जोड़कर पोस्ट कर रहे हैं।
नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में दलितों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं!मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में विनय जाटव नामक दलित युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित युवक अपने पैसे और मोबाइल लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। 30,000 रुपये और iPhone छीनने की कोशिश की गई, और विरोध करने पर तमंचे व पिस्टल की बट से उसके सिर पर बर्बर हमला किया गया। सिर पर गंभीर चोट आने के बाद भी आरोपी तमंचे लहराते हुए खुलेआम फरार हो गए। घटना पीड़ादायक और दण्डनीय है।क्या यूपी में कानून नाम की कोई चीज़ बची है? दलितों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। देश भर में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों , मुसलमानों व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यको पर हो रही इसी तरह की जातिगत, धार्मिक व आर्थिक हिंसा के खिलाफ कल सभी प्रदेश मुख्यालय पर हमारा आंदोलन है।’
शादाब हुसैन ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों पर हो रहें शासन प्रशासन कहा हैं!.. यूपी भी बिहार बना दिया गुंडागर्दी में यूपी महिला अत्याचार पर नम्बर एक हैं दलितों से दिक्कत क्या!’
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों पर हो रहें शासन प्रशासन कहा हैं!
— Sadab Hussain Idrisi (@SadabHu33120870) March 9, 2025
मेरठ में सतवीर के ऊपर जानलेवा हमला वह एक दलित परिवार से ताल्लुक रखते हैं बताया जा रहा सतवीर अपने घर जा रहे कुछ पैसे और मोबाइल लेकर!
रास्ते में कुछ गुंडो ने उन्हें पकड़कर मां बहन की गाली गलौज किया और… pic.twitter.com/wFawsaFjkz
निखिल ने लिखा, ‘आखिर दलितों के प्रति इतनी नफरत कैसे कोई कर सकता है?? घटना उत्तरप्रदेश मेरठ की, तालिबानी तरीकों से जिस तरह से लोग एक अकेले दलित को मार रहे है, हमारी मांग है कि सभी आरोपियों कुत्तों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए भाजपा का शासन दलितों के लिए काल है।’
आखिर दलितों के प्रति इतनी नफरत कैसे कोई कर सकता है??
— Nikhil chavda (@Nikhilchavdagj1) March 9, 2025
घटना उत्तरप्रदेश मेरठ की,
तालिबानी तरीकों से जिस तरह से लोग एक अकेले दलित को मार रहे है,
हमारी मांग है कि सभी आरोपियों कुत्तों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए 😡 #DalitLivesMatter
भाजपा का शासन दलितों के लिए…
नीशू आजाद ने लिखा, ‘मेरठ के अंदर जातिवादी गुंडों द्वारा दलित युवक को बड़ी बेरहमी से मार पिता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में दलितों का जीवन किसी कीड़े मकोड़े के समान कर दिया है इस बीजेपी सरकार ने।’
मेरठ के अंदर जातिवादी गुंडों द्वारा दलित युवक को बड़ी बेरहमी से मार पिता जा रहा है।
— Nishu Aazad (@Nishuazad11) March 9, 2025
उत्तर प्रदेश में दलितों का जीवन किसी कीड़े मकोड़े के समान कर दिया है इस बीजेपी सरकार ने ।
ऐसे जातिवादी गुंडों को फांसी की सजा होनी चाहिए ।
जिसके अंदर मानवता नहीं वो मानव नहीं ।@meerutpolice कृपया… pic.twitter.com/iwW8KijWAx
क्या है हकीकत? पड़ताल में हमने सम्बन्धित कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो हिंदी अखबार हिंदुस्तान की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक परतापुर में रिठानी निवासी सिंकदर लोधी लोधी नाम से गैंग चलाता है। ग्रुप में कई युवकों को जोड़ा है। सिकंदर की गांव निवासी विनय से टशनबाजी है। विनय गांव के फत्ते ग्रुप से जुड़ा है और दोनों पक्ष में टकराव हो रहा है। एक माह पूर्व फत्ते गैंग ने सिंकदर को परतापुर में उठा लिया और बंधक बनाकर खूब पीटा। चेहरे पर जूते रखकर कुचला। मारपीट कर धमकी देकर छोड़ दिया था।
इसके बाद से लोधी ग्रुप दूसरे ग्रुप के पीछे लगा था। सात मार्च की दोपहर लोधी ग्रुप को मौका मिला और विनय को सिकंदर ने साथियों के साथ मिलकर उठा लिया। विनय को अगवा कर लोहियानगर में बजौट के जंगल में लाए और बेरहमी से पीटा। विनय को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। एक आरोपी ने ईंट लेकर विनय के सिर पर कई वार किए, दूसरे ने विनय को जमीन पर गिराकर जूते से उसका चेहरा कुचल दिया। रिपोर्ट के मुताबिक विनय के पिता सतवीर की तहरीर पर लोहिया नगर पुलिस ने सिकंदर लोधी, अखिलेश प्रजापति, नितिन एलेक्स, सनी शूटर, गुरु पर बलवा, घातक हथियार से हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया।
वहीं एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विनय परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी गांव का रहने वाला है और उसकी इन आरोपियों से पहले से दुश्मनी चल रही थी। इससे पहले भी दोनों गैंग के बीच कई बार झड़प हो चुकी है और इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। लोहिया नगर थाना प्रभारी विष्णु कुमार ने बताया कि विनय की शिकायत पर मारपीट, लूट और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
अपनी पड़ताल में हमे इस सम्बन्ध में विनय के पिता सतवीर की एफआईआर कॉपी भी मिली। अपनी शिकायत में उन्होंने बेटे विनय के साथ मारपीट और लूटपाट का जिक्र किया है। इस शिकायत में जाति विवाद जैसी कोई बात नहीं हैं।

इसके बाद हमने परतापुर थाना क्षेत्र में नगर निगम के गांव रिठानी के पार्षद रामवीर से सम्पर्क किया। रामवीर ने बताया कि विनय दलित समाज से आता है जबकि आरोपियों में पिछड़े और दलित दोनों शामिल हैं। इन दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ है, फायरिंग भी हो चुकी है।
दावा | मेरठ में जातिवादी लोगों ने एक दलित युवक को पीटा। दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है। |
हकीकत | मेरठ के रिठानी गांव में लोधी और फत्ते ग्रुप में दुश्मनी है। विनय के साथ मारपीट में पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के आरोपी हैं। दोनों ग्रुप पहले भी झगड़ते आए हैं। |