सोशल मीडिया एक वीडियो पोस्ट कर लोग दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में सेना के एक जवान के पिता की हत्या कर दी गयी। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह घटना 5 साल पुरानी है।
ब्रजेश कुमार प्रजापति ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हृदयविदारक घटना… फौजी के पिता की हत्या… यह वीडियो अमेठी का है, स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो पुंछ में तैनात जवान सूर्य प्रकाश मिश्र हैं। घर में घुसकर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई। जो सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करता है वो अपने घर में ही अपने पिता को नहीं बचा सका… शर्मनाक’
हृदयविदारक घटना…
— Brajesh Kumar Prajapati (@brajeshkmpraja) January 26, 2025
फौजी के पिता की हत्या…
यह वीडियो अमेठी का है, स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो पुंछ में तैनात जवान सूर्य प्रकाश मिश्र हैं। घर में घुसकर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई। जो सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करता है वो अपने घर में ही अपने पिता को… pic.twitter.com/kvVWcqe1wy
दीपक बाबू ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी कहते हैं की गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में एक सैनिक जो देश की सीमा पर लड़ रहा है उस सैनिक के पिता की घर में घुसकर हत्या कर दी जाती है’
‼️ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी कहते हैं की गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) January 29, 2025
‼️ लेकिन उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में एक सैनिक जो देश की सीमा पर लड़ रहा है उस सैनिक के पिता की घर में घुसकर हत्या कर दी जाती है@CMOfficeUP @myogioffice @ChiefSecy_UP @dgpup @adgzonelucknow pic.twitter.com/5l8eodh742
दिलशेर आलम ने लिखा, ‘अपराधो गढ़ उत्तर प्रदेश हृदयविदारक यह वीडियो अमेठी का है, स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो पुंछ में तैनात जवान सूर्य प्रकाश मिश्र हैं। घर में घुसकर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई। जो सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करता है वो अपने घर में ही अपने पिता को नहीं बचा सका। भारतीय मीडिया तक यह सब ख़बर नहीं पहुंचती है? या फ़िर भारतीय मीडिया दिखाना नहीं चाहती?’
अपराधो गढ़ उत्तर प्रदेश
— Dilsher Alam (@DilsherAlam70) January 30, 2025
हृदयविदारक
यह वीडियो अमेठी का है, स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो पुंछ में तैनात जवान सूर्य प्रकाश मिश्र हैं। घर में घुसकर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई। जो सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करता है वो अपने घर में ही अपने पिता को नहीं बचा… pic.twitter.com/qf7Ij6uZQI
एक यूजर गुरु ने लिखा, ‘अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश में आपका स्वागत है ! ये वीडियो अमेठी का है , स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो आर्मी का जवान सूर्य प्रकाश मिश्रा है !! घर में घुस कर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई है !!’
अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश में आपका स्वागत है !
— गुरु (@guru_ji_ayodhya) January 28, 2025
ये वीडियो अमेठी का है , स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो आर्मी का जवान सूर्य प्रकाश मिश्रा है !!
घर में घुस कर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई है !! pic.twitter.com/3ubLwgEUXv
चुन्नी लाल ने लिखा, ‘हृदयविदारक यह वीडियो अमेठी का है, स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो पुंछ में तैनात जवान सूर्य प्रकाश मिश्र हैं। घर में घुसकर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई। जो सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करता है वो अपने घर में ही अपने पिता को नहीं बचा सका।’
हृदयविदारक😭😭😭
— Chunni Lal (@ChunniLal1315) January 29, 2025
यह वीडियो अमेठी का है, स्ट्रेचर पर पिता की लाश है और जो बिलख रहा है वो पुंछ में तैनात जवान सूर्य प्रकाश मिश्र हैं। घर में घुसकर एक सैनिक के पिता की हत्या कर दी गई। जो सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करता है वो अपने घर में ही अपने पिता को नहीं बचा सका।…..😥😰….👇 pic.twitter.com/jRU5D3NjPM
क्या है हकीकत? अपनी पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट्स को गूगल सर्च किया। इस दौरान हमे यह वीडियो पत्रकार मनीष पांडेय के एक्स अकाउंट पर मिला। मनीष ने इस वीडियो को 22 जुलाई 2020 को पोस्ट करते किया था।

इसके बाद हमे इस सम्बन्ध में अमर उजाला की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली। 23 जुलाई 2020 को प्रकाशित इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर राजेंद्र प्रसाद मिश्र (56) की उनके पड़ोसी परिवार के छह लोगों ने लाठी डंडों व लोहे की राड व पाइप मारकर हत्या कर दी। अपने पिता की हत्या से आहत उनके बेटे सूर्य प्रकाश ने कहा कि मैं पूरे देश की रक्षा करता हूं लेकिन अपने पिता को नहीं बचा सका। जब मैं अपने पिता को नहीं बचा सका तो देश के लिए क्या कर पाऊंगा?
घटना के बाद पुलिस ने राजेंद्र के मझले पुत्र सत्य प्रकाश मिश्र की तहरीर पर तीन सगे भाई अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ल, वागीश शुक्ल व अधिवक्ता चंद्रभान शुक्ल के अलावा अशोक शुक्ल के पुत्र गौरव शुक्ल, वागीश शुक्ल के पुत्र सत्यम शुक्ल व चंद्रभान शुक्ल के पुत्र सागर शुक्ल के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
#amethipolice अधीक्षक @khyatigarg_ips के निर्देशन में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 05 नफर अभियुक्त घटना में प्रयुक्त 03 अदद लाठी व 01 अदद लोहे की राड के साथ 14 घंटे में गिरफ्तार @News18UP @ANINewsUP @AmarUjalaNews @bstvlive @htTweets @JagranNews pic.twitter.com/dHPXd08Ltn
— AMETHI POLICE (@amethipolice) July 22, 2020
हमे इस सम्बन्ध में अमेठी पुलिस का एक्स पोस्ट भी मिला। पुलिस ने इस नोट में बताया है कि राजेन्द्र मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने 17 घंटे बाद अशोक कुमार शुक्ल, वागीश शुक्ल, चंद्रभान शुक्ल, गौरव शुक्ल, वागीश शुक्ल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
| दावा | उत्तर प्रदेश के अमेठी में सैनिक के पिता की हत्या कर दी गयी। |
| हकीकत | अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में सैनिक के पिता की हत्या का मामला जुलाई 2020 का है। इस मामले में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। |

