राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल से अश्लील वीडियो सामने आए है। एक स्कूल के प्रिंसिपल और महिला शिक्षक अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस बीच सोशल मीडिया में दो अलग अलग तस्वीर वायरल है, लोग दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीरें स्कूल के प्रिंसिपल और महिला शिक्षक की हैं। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि यह दावा भ्रामक है।
वंदना सोनकर ने एक्स पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पहचाना क्या चित्तौरगढ़ वाले प्रिंसिपल साहब और मास्टरनी जी’
पहचाना क्या 😐😐
— Vandana Sonkar (@Vndnason) January 21, 2025
चित्तौरगढ़ वाले प्रिंसिपल साहब और मास्टरनी जी..! pic.twitter.com/XDCJzrD5tC
दिव्या कुमारी ने एक्स पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह वही मास्टरनी साहिबा है जिसकी आजकल आप वीडियो देख रहे है चित्तौरगढ़ वाली वीडियो
राज ने फेसबुक पर तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह वही मास्टरनी साहिबा है जिसकी आजकल आप वीडियो देख रहे हो.. चित्तौरगढ़ वाली वीडियो चितौड़गढ़ वाली जोड़ी मास्टरनी ने फ़िल्टर लगा रखा है और गुरू जी को फ़िल्टर नहीं लगाया ये पुरूषों का अपमान है, अन्याय है, पर्सनालिटी का बलात्कार है’
दीपिका ने लिखा, ‘पहचाना लीजिए ये लोग 2 – 3दिन से काफी चर्चे में है…….. चित्तौरगढ़ वाले प्रिंसिपल साहब और मास्टरनी जी’
पहचाना लीजिए🤔
— दीपिका अंबेडकरवादी (@DipikaAmbedkar) January 21, 2025
ये लोग 2 – 3दिन से काफी चर्चे में है……..
चित्तौरगढ़ वाले प्रिंसिपल साहब और मास्टरनी जी..! pic.twitter.com/ACerTjuXxg
जैन ने लिखा, ‘चितौड़गढ़ वाली जोड़ी मास्टरनी ने फ़िल्टर लगा रखा है और गुरू जी को फ़िल्टर नहीं लगाया ये पुरूषों का अपमान है, अन्याय है, पर्सनालिटी का बलात्कार है’
चितौड़गढ़ वाली जोड़ी
— ocean jain (@ocjain4) January 21, 2025
💏
मास्टरनी ने फ़िल्टर लगा रखा है और गुरू जी को फ़िल्टर नहीं लगाया
ये पुरूषों का अपमान है, अन्याय है, पर्सनालिटी का बलात्कार है pic.twitter.com/WPKKgUr7EH
खुशबू राघव ने लिखा, ‘मास्टरनी जी और मास्टर जी मोहब्बत अंधी होती है’
मास्टरनी जी और मास्टर जी
— Khushbu Raghav (@KhushbuRaghv) January 21, 2025
मोहब्बत अंधी होती है
🤣🤣🤣🤣🤣#zelena #अरेस्ट_निर्देश_सिंह #IStandWithRajuDasji@arunkoslii @arunkoslii pic.twitter.com/iTg1b1V2WT
प्रियांशु कुमार ने लिखा, ‘अरे मास्टरनी साहिबा, आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी आपकी??’
अरे मास्टरनी साहिबा, आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी आपकी?? pic.twitter.com/U5cYisiz9V
— Priyanshu Kumar (@priyanshu__63) January 21, 2025
इसके अलावा केशव कुमार, मीत, ज्योति, shanmugam chinnaraj, बी कुमार ने भी इन तस्वीरों को पोस्ट किया है।
क्या है हकीकत? पड़ताल में इस सम्बन्ध में ‘न्यूज18‘ और पत्रिका की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के ग्राम पंचायत आजोलिया का खेड़ा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेरा में प्रिंसिपल और महिला शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने चित्तौड़गढ़ जिले के एक विद्यालय में अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक अरविंद नाथ व्यास और महिला शिक्षक कांता पाण्डिया को दुराचरण का दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया है। आदेश में कहा गया कि उनका यह कृत्य क्षम्य नहीं है और विभाग की छवि को क्षति पहुंचाने वाला है। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का आचरण न केवल अनैतिक है, बल्कि सरकारी सेवा के उच्च मानकों के खिलाफ भी है।
इसके बाद हमने वायरल दोनों तस्वीरों को गूगल रिवर्स सर्च किया तो हमे एक महिला की तस्वीर इंस्टाग्राम पर ‘Mini Golchha’ की प्रोफाइल पर मिली। साथ ही फेसबुक पर यह अकाउंट ‘Mini Jain’ नाम से है। मिनी की प्रोफाइल के मुताबिक वो मध्यप्रदेश के बबाई की निवासी हैं।
इसके बाद हमने चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के ग्राम पंचायत आजोलिया का खेड़ा के सरपंच जगदीश चन्द्र से सम्पर्क किया। हमने जगदीश चन्द्र को व्हाट्सएप पर दोनों तस्वीरें भेजीं। उन्होंने हमे बताया कि यह तस्वीर वायरल वीडियो वाली महिला शिक्षिका की नहीं हैं, हालाँकि उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि दूसरी तस्वीर प्रिंसिपल अरविंद नाथ व्यास की है।
दावा | यह तस्वीर चित्तौड़गढ़ की अश्लील वीडियो वाली महिला शिक्षिका की है। |
हकीकत | चित्तौड़गढ़ में सरकारी स्कूल में अश्लील हरकत के वीडियो में कैद महिला शिक्षक का नाम कांता पाण्डिया का है जबकि वायरल तस्वीर मध्यप्रदेश की मिनी गलोचा उर्फ मिनी जैन की है। दोनों महिलाएं अलग अलग हैं। |